मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में आज शाम होगा आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप का आगाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल में आज शाम होगा आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप का आगाज

भोपाल, 21 मार्च । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक ऐतिहासिक शूटिंग विश्व कप के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत में नई दिल्ली के बाहर होने वाला अब तक का यह पहला आयोजन है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (मंगलवार) शाम 6ः00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाले समारोह में प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि शुभारंभ समारोह में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के अध्यक्ष लुसियानो रॉसी विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रणिंदर सिंह भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान समारोह में मध्य प्रदेश के नए फाइनल हाल का वर्चुअली उद्घाटन भी करेंगे। उद्घाटन समारोह में शपथ ग्रहण समारोह के साथ मल्लखंब का प्रदर्शन भी होगा।

उन्होंने बताया कि भोपाल में 30 देशों के करीब 200 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाले प्रमुख नामों में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन जीन क्विकमपोइक्स, इवेंट में रियो ओलिंपिक चैम्पियन जर्मनी के क्रिश्चियन रिट्ज और महिलाओं की एयर राइफल विश्व चैंपियन यूएसए की एलिसन मैरी वीज़ जैसे अन्य शामिल होंगे। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में भारत के मौजूदा विश्व चैम्पियन रुद्राक्ष पाटिल भी एक्शन में दिखाई देंगे, साथ ही दो मौजूदा एयर पिस्टल विश्व चैम्पियन चीन के लियू जिनयाओ और लू काइमन भी प्रतियोगिता में अपना निशाना साधेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें