मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड एक्टर पर लगाए कास्टिंग काउच के आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

साउथ

की कई फिल्मों में काम करने के बाद ईशा कोप्पिकर ने फिल्म ‘फिजा’ से हिंदी

फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। ‘इश्क समुंदर’ कंपनी में ‘खल्लास’ जैसे

आइटम सॉन्ग में काम करने के बाद ईशा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में

टाइपकास्ट होने को लेकर अपनी राय रखी है। वह इंडस्ट्री में अपने शुरुआती

दिनों के दौरान कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बात करते हुए भावुक हो

गईं।

एक इंटरव्यू में ईशा कोप्पिकर ने कहा, “मैं 18 साल की

थी। मुझसे एक मशहूर एक्टर और उनके सेक्रेटरी ने कास्टिंग काउच के लिए

संपर्क किया। मुझसे कहा गया कि आपको काम के लिए अभिनेता के करीब जाना होगा।

एक्टर्स के सेक्रेटरी भी गलत तरीके से छूते थे।”

उन्होंने

कहा, “जब मैं 23 साल की थी, तब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार ने

मुझे अकेले में बुलाया। ऐसी अफवाहें भी थीं कि उस अभिनेता के अन्य

अभिनेत्रियों के साथ संबंध थे। उसने मुझे बताया कि मेरे बारे में पहले से

ही चर्चाएं और अफवाहें थीं, लेकिन मैंने उससे मिलने से इनकार कर दिया।”

ये

कहते हुए ईशा कोप्पिकर की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा, “मैं इतनी

सरल हूं कि एक बार जब एकता कपूर ने मुझे कुछ रवैया अपनाने की सलाह दी, तो

कई अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री छोड़ दी। बहुत कम लोग हैं जो इंडस्ट्री में

टिक पाते हैं। मैं उनमें से एक हूं।”

ईशा कोप्पिकर आखिरी बार तमिल फिल्म ‘अयलान’ में नजर आई थीं। ईशा कुछ महीने पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें