मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

इतनी खूबसूरती लेकर पलटना लीगल है क्या? मलाइका अरोड़ा का ये पोज देखकर फैंस ने पूछा सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस, फैशन सेंस और ट्रैवल डायरी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे रेड कार्पेट वाला अवतार हो या कोई ट्रेंडी आउटफिट फैंस का ध्यान खींच ही लेता है।

गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेलबर्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से दो में उनके क्लोज अप शॉट हैं। वहीं एक फोटो में वह अपनी फ्रेंड्स के साथ इंजॉय करती दिख रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर का ओवरकोट कैरी किया है। उन्होंने एक हैंडबैग ले रखा है और बाल खुले हुए हैं, जो उनके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं। वह कैमरे की तरफ मुड़कर 'पलट' वाला पोज देती दिख रही हैं।

दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ ठीक वैसा ही पोज देती नजर आ रही हैं, यानी सब एक साथ मुड़कर कैमरे की तरफ 'पलट' रहे हैं। इन फोटोज के साथ मलाइका ने कैप्शन में सिर्फ लिखा, 'पलट'। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस बेहद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "पलट... वरना प्यार हो जाएगा!"

बता दें कि यह शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का लोकप्रिय डायलॉग है। दूसरे फैन ने लिखा, "इतनी खूबसूरती लेकर पलटना लीगल है क्या?"

मलाइका के एक और फॉलोवर ने लिखा, "आपने पलट के देखा और हमारा दिन बन गया!" कुछ फैंस उनके फैशन सेंस की तारीफ करते हुए लिख रहे हैं, "स्टाइलिश क्वीन, हमेशा की तरह कमाल लग रही हो!" वहीं कुछ लोगों ने उनकी फिटनेस की भी तारीफ की और लिखा, "इतनी उम्र में भी इतनी ग्लैमरस लगना आसान नहीं!"

मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में एमटीवी इंडिया के लिए वीजे के रूप में की थी। जब उन्होंने बॉलीवुड में हाथ आजमाया तो उन्हें एक मजबूत पहचान एक्टिंग से ज्यादा आइटम नंबर्स से मिली। 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग का "मुन्नी बदनाम हुई" काफी हिट रहा था। मलाइका ने 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी और 2017 में उनका तलाक हो गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें