मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले इरशाद अली बनारसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

03 फरवरी गंगा की मिट्टी से कपड़े पर हनुमान चालिसा और

श्रीमद्भागवत गीता लिखने वाले वाराणसी के भेलूपुर निवासी हाजी इरशाद अली

बनारसी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इरशाद अली

बनारसी ने मुख्यमंत्री से अपनी अगली कलाकृति की योजना को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने इरशाद अली को कलाकारी के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे इरशाद अली बनारसी ने अपने पुत्र मुदस्सिर

अली को मिलाया। खुशमिजाज माहौल में मुख्यमंत्री ने मुदस्सिर अली से भी उनकी

रुचि के बारे में कम शब्दों में वार्ता की। मुलाकात के दौरान वाराणसी से

प्रदेश सरकार आने वाले आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.दयाशंकर मिश्र

दयालु मौजूद रहे। डॉ. दयाशंकर मिश्र ने मुख्यमंत्री के सम्मुख वाराणसी से

जुड़े विषयों को रखा और इरशाद अली व उनके पुत्र मुदस्सिर के कार्यो की कम

अवधि में पूरी व्याख्या की।

ज्ञातव्य हो

कि सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के श्रीरामचरित मानस पर टीका

टिप्पणी के बीच वाराणसी के इरशाद अली बनारसी से श्वेत कपड़ा पर गंगा की

तलहटी से मिट्टी लेकर हनुमान चालिसा लिख डाली। इरशाद अली बनारसी ने वाराणसी

से धर्म स्थापना का संदेश देते हुए श्रीमद्भागवत गीता भी लिखी। जिसकी

चर्चा जोरो पर रही। इरशाद अली अपने धर्म स्थापना संदेश के साथ राष्ट्रपति

से मिलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें