आईआरसीटीसी ने जारी किए नए नियम
अब ट्रेन की रवानगी से 30 मिनट पहले बनेगा दूसरा चार्ट
नई दिल्ली: ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर आईआरसीटीसी ने नए नियम जारी किए हैं. नए नियम के मुताबिक ट्रेन के रवाना होने से ठीक 30 मिनट पहले अब एक और नया चार्ट बनाया जाएगा, ताकि आखिरी समय में सीटें खाली होने पर कुछ लोगों को सीटों का आवंटन हो सके और वो अपनी यात्रा कर सकें. कोरोना महामारी के दौर में अबतक ट्रेन के तय समय से दो घंटे पहले चार्ट बन रहा था लेकिन कोरोना महामारी से पहले ये समय चार घंटे का था. अब ये समय घटाकर 30 मिनट का कर दिया गया है. ऐसा यात्रियों का सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है. अब पहले और दूसरे चार्ट के बीच के समय में यात्री टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं, जो पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा.





