मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में आईपीएस की बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल में आईपीएस की बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सबसे पॉश सरकारी आवासीय कॉलोनी चार इमली में रहने वाले आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की 16 साल की बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएस कंचन की बेटी 16 साल की थी और 11वीं में पढ़ती थी। मंगलवार की सुबह पूरे परिवार ने साथ में नाश्ता किया, उसके बाद बच्ची घर में अकेली थी। पिता कंचन दोपहर घर लंच करने आए तब देखा कि बेटी का रूम लॉक है। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई है।

आईपीएस अधिकारी कंचन ने तुरंत ही हबीबगंज थाने को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था 'मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन सकी, आई एम सॉरी।'

एसीपी उमेश तिवारी ने कहा की 16 साल की बच्ची ने अपने घर में ही सुसाइड किया है। हमें एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बच्ची ने अंग्रेजी में लिखा है।

पापा -मम्मी मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मैं खुद से भी ज्यादा आपसे प्यार करती हूं। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन सकी, मैं माफी मांगती हूं, मैं एक छोटी सी यात्रा पर जा रही हूं। मैं खुद से ज्यादा आप दोनों से प्यार करती हूं।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस ने तलाशी ली। इस बात का भी पता किया जा रहा है कि आखिर किशोरी ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें