मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2021: गेल ने बनाया छक्कों का नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2021 के पहले ही मैच में एक नया कीर्तिमान बना डाला। 41 वर्षीय गेल आईपीएल इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। गेल ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स को डीप स्क्वेयर लेग की तरफ छक्का लगाया और यह मुकाम हासिल किया।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में एबी डीविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 157 पारियों में 237 छक्के लगाए हैं। वहीं इस सूची में तीसरे स्थान पर 216 छक्कों के साथ धोनी मौजूद हैं।

मैच में गेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी की।

गेल के आईपीएल प्रदर्शन की तो उनका यह 133वां मुकाबला है। अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते हुए वह 4801 रन बना चुके हैं। उन्होंने ये रन 41.38 की औसत और करीब 150 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। गेल के नाम पर छह शतक और 31 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें