आईफ़ोन 16 और 16 प्लस में होगा ए 18 प्रोसेसर
नई दिल्ली । एप्पल का आईफ़ोन 16 सितंबर में लॉंच हो सकता है । एक
रिपोर्ट के अनुसार आईफ़ोन 16 और आईफ़ोन 16 प्लस में ए 18 प्रोसेसर होगा ।
यह पहली बार होगा जब बेस मॉडल आईफ़ोन अधिक शक्तिशाली और कुशल 3 नैनोमीटर
फैब्रिकेशन पर निर्मित प्रोसेसर का उपयोग करेगा । विश्लेषक ने कहा कि
आईफ़ोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स क्वालकॉम एक्स 75 मॉडेम का उपयोग करेंगे ।





