मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

आईओसी ने लक्षद्वीप में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15.3 रुपये की कटौती की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दी है। आईओसी ने लक्षद्वीप के द्वीपों में पेट्रोल-डीजल के दाम 15.3 रुपये प्रति लीटर घटा दिए हैं। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आईओसी के हवाले से 'एक्स' पोस्ट जारी बयान में कहा कि आईओसी ने लक्षद्वीप के द्वीपों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 15.3 रुपये प्रति लीटर तक कटौती की हैं। मंत्रालय के मुताबिक आईओसी के सुदूर द्वीपों तक ईंधन पहुंचाने के लिए विशेष बुनियादी ढांचा तैयार किया है। इस खर्च की वसूली के लिए लागू अतिरिक्त शुल्क हटाने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी हुई है।मंत्रालय के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लक्षद्वीप के एंड्रोट और कल्पेनी द्वीपों में 15.3 रुपये प्रति लीटर और कावारत्ती तथा मिनिकॉय में 5.2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद कावारत्ती और मिनिकॉय में पेट्रोल की कीमत 105.94 रुपये प्रति लीटर से घटकर अब 100.75 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, एंड्रोट और कल्पेनी में पेट्रोल की कीमत 116.13 रुपये प्रति लीटर से घटकर अब 100.75 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह कावारत्ती तथा मिनिकॉय में डीजल की नई दरें 110.91 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि एंड्रोट तथा कल्पेनी में 111.04 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक लक्षद्वीप में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड चार द्वीपों कावारत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कर रही है। आईओसी के पास कावारत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं। इन डिपो में पेट्रोल और डीजल उत्पाद की आपूर्ति केरल के कोच्चि में स्थित आईओसी डिपो से की जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें