मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

जीबीसी के माध्यम से बुंदेलखंड में 60 हजार करोड़ की निवेश परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ । ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) में जहां पूरे प्रदेश में 10 लाख करोड़ से ज्यादा की निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ होगा तो वहीं प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भी करीब 60 हजार करोड़ की परियोजनाएं शुरू होंगी। बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में ये निवेश होगा, जिससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे तो वहीं विकास की दौड़ में भी बुंदेलखंड प्रदेश के अन्य जिलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड क्षेत्र और इसका विकास सीएम योगी की प्राथमिकताओं में रहा है। प्रदेश में निवेश के लिए योगी सरकार ने जो नीतियां बनाईं, उनके साथ-साथ बुंदेलखंड में निवेश करने वाले उद्यमियों को अलग से भी प्रोत्साहन दिए जाने की पहल की गई है। इसी का नतीजा है कि बुंदेलखंड में निवेश को लेकर बड़ी संख्या में निवेशकों ने उत्सुकता जाहिर की है। सीएम योगी की मंशा बुंदेलखंड को औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध बनाने की है, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए प्रदेश या देश के अन्य हिस्सों में भटकना न पड़े। जीबीसी 4.0 के माध्यम से बुंदेलखंड में होने वाला निवेश इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

झांसी में करीब 24 हजार करोड़ का होगा निवेश

19 फरवरी को जीबीसी 4.0 के तहत बुंदेलखंड के सातों जिलों में 59,288 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें सर्वाधिक निवेश परियोजनाएं झांसी जनपद में हैं, जहां जीबीसी 4.0 के जरिए 23,739 करोड़ से ज्यादा के उद्यमों की शुरुआत होगी। झांसी के अलावा ललितपुर में भी 15,707 करोड़ से ज्यादा लागत के प्रोजेक्ट्स को पीएम मोदी और सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे। झांसी और ललितपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख जिलों में से हैं, जहां योगी सरकार नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की शुरुआत करने जा रही है। इसके अतिरिक्त जालौन में 9290 करोड़ से ज्यादा, चित्रकूट में 7047 करोड़ रुपए से ज्यादा, महोबा में 1664 करोड़ से ज्यादा, बांदा में 596 करोड़ से ज्यादा और हमीरपुर में 1243 करोड़ से ज्यादा की निवेश परियोजनाएं मूर्त रूप लेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें