मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

"राम मंदिर दान पात्र मामले में जांच तेज, अयोध्या पहुंची एसआईटी"

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
"राम मंदिर दान पात्र मामले में जांच तेज, अयोध्या पहुंची एसआईटी"

नई दिल्ली। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि से जुड़ी कथित अनियमितताओं और धन चोरी के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी अयोध्या पहुंची। इस दौरान अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट ने भी महत्वपूर्ण बैठक कर जांच की दिशा और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की।

संत महाराज भक्तचरण दास ने आईएएनएस से कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मामला फिलहाल जांच के दायरे में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है या धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी को भी नहीं बख्शेंगे।

ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि उन्हें भी अयोध्या में भगवान श्रीराम को चढ़ाए गए चढ़ावे से जुड़ी जानकारियां मिली हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में एक ईमानदार और सतर्क सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर आस्था का विषय है, अफवाहों का नहीं। अयोध्या सनातन चेतना, सांस्कृतिक विरासत और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का केंद्र है।

दूसरी ओर, लखनऊ में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है और अयोध्या मामले में भी जांच समिति कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर समस्या का समाधान निकालने में सक्षम हैं।

उधर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने एसआईटी गठन पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार अब तक 89 से अधिक एसआईटी गठित कर चुकी है, लेकिन उनमें से कितने मामलों में दोषियों को सजा मिली, यह भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार एसआईटी का इस्तेमाल सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने के लिए किया जाता है और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को संरक्षण दिया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें