मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

थानाध्यक्ष के जन सहयोग से बनवाये गये सभा भवन का डीएम- एसपी ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा जिले के पकरीबरावां के थाना अध्यक्ष अजय कुमार की

तरफ से थाना परिसर में जन सहयोग से बनवाये गये सभा भवन का उद्घाटन सोमवार

को डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अमरीष राहुल ने संयुक्त रूप से फीता

काटकर किया।

अधिकारियों ने थाना प्रभारी अजय कुमार द्वारा जन सहयोग

से बनवाए गए सभा भवन जैसे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सामुदायिक

पुलिस कार्य का एक बेहतर नमूना है। बरसात के मौसम में विधि व्यवस्था को

लेकर थाने में पब्लिक मीटिंग करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इसे ध्यान में रखते हुए थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने जनप्रतिनिधियों से

संपर्क कर थाना परिसर में सभा भवन बनवाने की पेशकश की ।जिस पर पंचायती राज

से जुड़े हुए जनप्रतिनिधियों के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों ने आर्थिक

सहयोग कर थाना परिसर में सभा भवन का निर्माण कराया ।जिसमें कम से कम 500

लोग बैठकर सभा कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें