मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या की शिकार अज्ञात लड़की की हुई पहचान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा,

। नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके में एक लड़की

की ईंट पत्थर से कूचकर की गई हत्या का खुलासा बुधवार को हो गया है। मृतका

नाबालिग थी। वह वैशाली जिले के हाजीपुर की रहने वाली थी। पिता द्वारा शव

की पहचान की गई। जिसके बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

नवादा में ही खुरी नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया.

किउल-गया

रेलखंड पर स्थित बाघीबरडीहा स्टेशन परिसर के एक जर्जर कमरे में सोमवार की

सुबह किशोरी का शव पाया गया था। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की बात मान

अनुसंधान कर रही थी। इस बीच यह पता चला कि हाजीपुर की एक लड़की मिसिंग है।

पिता द्वारा वहां के थाना को बेटी के अगवा किए जाने की शिकायत दी गई थी।

पुलिस

मामले की जांच करती कि नवादा में एक अज्ञात युवती का शव पाए जाने की सूचना

पिता को मिली। जिसके बाद पिता ने वहां के पुलिस से संपर्क किया। तस्वीर से

पहचान के बाद पिता नवादा पहुंचे। सदर अस्पताल नवादा में बेटी के शव की

पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने औपचारिक रूप से शव पिता को सौंप दिया।

वारिसलीगंज

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतका नाबालिग थी।

उसके अपहरण के आरोपित की तलाश की जा रही है। वैसे, जो सूचना है उसके

मुताबिक लखीसराय के एक युवक पर लड़की के अपहरण का आरोप है। हालांकि, पुलिस

इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं कर रही है। बहरहाल, शव की पहचान होने के बाद

नवादा पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें