मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मीरजापुर। अदलहाट थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार ट्रैक्टर, तीन ट्रॉली और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ट्रॉली में ईंट लदी हुई थी।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में मंगलवार को अदलहाट पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली। ग्राम विशेषरपुर माफी हाईवे से चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रिषू तिवारी निवासी भदौली थाना कुदरा जनपद कैमूर (बिहार), रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ (बिहार), आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) तथा आदित्य पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय निवासी करजी थाना जमालपुर शामिल हैं।पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम बरईपुर में गंगा नदी किनारे छिपाकर रखे गए तीन अन्य चोरी के ट्रैक्टर भी बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मीरजापुर समेत आसपास के जनपदों और बिहार के विभिन्न स्थानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करते थे। चोरी के वाहन बिहार के दाउदनगर (जनपद औरंगाबाद) के एक कबाड़ी को बेच दिए जाते थे, जहां उन्हें काटकर कबाड़ में बदल दिया जाता था। बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च किया जाता था।इस संबंध में थाना अदलहाट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी बरामद वाहनों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, अभयनारायण सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें