मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस ने अंतराज्यीय स्प्रिट माफिया राकेेश गुप्ता को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी पुलिस ने अंतराज्यीय  स्प्रिट माफिया राकेेश गुप्ता को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय कुख्यात स्प्रिट माफिया को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ा गया स्प्रिट माफिया उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तमकोहीराज थाना के बनवरिया गांव का रहने वाला राकेश गुप्ता है।जो विभिन्न ट्रांसपोर्ट एजेंसी से सेटिंग कर मुंबई के भिमंडी स्थित यूनीमैक्स केमिकल कंपनी से स्प्रिट लाकर पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया एवं अन्य जगहों पर स्प्रिट भेजवाने का काम कर रहा था। उल्लेखनीय है कि बीते 22 अक्टूबर को इसके द्वारा ही 5000 लीटर स्प्रीट रक्सौल के हरैया स्थित आईपी ट्रांसपोर्ट में मंगवाया गया था। जिसमें से 1000 लीटर तुरकौलिया भेजे जाने के क्रम में मोतिहारी पुलिस द्वारा स्प्रिट की बरामदगी कर शेष 4000 लीटर स्प्रीट भी डिलीवरी होने से पूर्व रक्सौल के आई.पी. ट्रांसपोर्ट से बरामद कर लिया गया था।बताया गया कि इस शातिर अभियुक्त द्वारा पूर्व में किए गए ऑर्डर के अनुसार पुनः रक्सौल के सुगम ट्रांसपोर्ट में स्प्रिट भेजवाया गया था जिसे पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के दौरान स्प्रिट को कंटेनर ट्रक सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने इस संदर्भ हरैया थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज कर अनुसंधान किया। इस दौरान इसके बैकवर्ड लिंकेज में स्प्रिट माफिया राकेश गुप्ता की संलिप्तता सामने आने के बाद इसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें