मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 01 फरवरी से, जिले के 42 केन्द्रों पर 22417 परीक्षार्थी होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 01 फरवरी से, जिले के 42 केन्द्रों पर 22417 परीक्षार्थी होंगे शामिल

कटिहार। इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा आगामी 01 फरवरी से 15 फरवरी तक होना है। इसके लिए कटिहार जिले में कुल 42 केन्द्रों पर लगभग 22417 परीक्षार्थियों की उपस्थित होने की संभावना है, जिसमें परीक्षार्थियों के लिए कटिहार अनुमण्डल अन्तर्गत 31 (एकतीस), बारसोई अनुगण्डल अन्तर्गत 07 (सात) एवं मनिहारी अनुमण्डल अनार्गत 04 (चार) कुल 42 (बयालिस) परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। छात्राओं के लिए कटिहार अनुमंडल अन्तर्गत 13 (तेरह), बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत 07 (सात) एवं मनिहारी अनुमंडल अन्तर्गत 04 (चार) केन्द्र निर्धारित किया गया है। इस प्रकार कटिहार जिला अन्तर्गत छात्राओं के लिए 24 (चौबीस) परीक्षा केन्द्र एवं छात्रों के लिए 18 (अठ्ठारह) परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।परीक्षा प्रथम पाली 09:30 बजे पूर्वाहन से 12:45 बजे अपराहन तक एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराहन तक परीक्षा आयोजित किया जायेगा। उक्त परीक्षा को शांतिपूर्ण वातारण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने को लेकर अपर समाहर्ता आपदा द्वारा संयुक्त रूप से केन्द्र हेतु नामित नोडल पदाधिकारी, जोनल-सह-गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।गुरुवार को विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में परीक्षा को शांतिपूर्वक वातावरण में कदाचार मुक्त आयोजित कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें नोडल पदाधिकारी, जोनल-सह-गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें