मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

लोक कल्याणकारी है अंतरिम बजट : डॉ. चौरसिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-गरीब, महिला, युवा और किसान पर केंद्र मेहरबान

पटना। भाजपा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने अंतरिम बजट को विकासोन्मुख, लोक कल्याणकारी व आम आदमी की उम्मीदों के मुताबिक बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर में चार जातियां है। गरीब, महिला, युवा और किसान । अंतरिम बजट में इन्हीं चार जातियों की जरूरतों, उम्मीदों और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस बजट में रामराज्य की परिकल्पना है तो नारी शक्ति का दर्शन भी है।

डॉ चौरसिया ने कहा कि रिसर्च और इनोवेशन की दिशा में एक लाख करोड़ रुपये का कोष आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा। उन्होंने लगातार छठा बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें