मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में तेज गर्मी और लू का प्रकोप, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में तेज गर्मी और लू का प्रकोप, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। साथ ही 25 मई से शुरू हो रहा "नौतपा" का दौर और भीषण गर्मी ला सकता है। ये नौ दिन सूरज धरती के सबसे करीब होता है और लू का असर सबसे ज्यादा होता है।मौसम विभाग ने कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा सहित नाै जिलों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी गई है।प्रदेश के बीकानेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू चलने की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में गर्म हवाएं सुबह से ही शुरू हो गई हैं और देर शाम तक बनी रहती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर सहित करीब बीस जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना है। यहां न तो बारिश की चेतावनी है और न ही लू का अलर्ट जारी किया गया है।जयपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने प्रमुख चौराहों और सड़कों पर स्मॉग गन से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। साथ ही ट्रैफिक सिग्नलों पर ग्रीन शेड लगाए गए हैं ताकि लोग धूप से बच सकें।मौसम विभाग के अनुसार 17 से 20 मई के बीच कोटा, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ आदि जिलों में दोपहर बाद आंधी-बारिश हो सकती है।19 और 20 मई को जयपुर और भरतपुर में भी मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।वहीं, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।लोगों को सलाह दी गई है कि तेज धूप, गर्म हवाओं और आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें