मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में दी गई इंसुलिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल को बीती शाम इंसुलिन दी गई। हालांकि इस बारे में स्पष्ट

तौर पर जेल प्रशासन ने कुछ नहीं बताया है। मगर जेल सूत्रों ने कहा है कि

केजरीवाल को पहली बार इंसुलिन दी गई। कहा जा रहा है कि केजरीवाल का शुगर

लेवल 217 तक पहुंच गया था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के शुगर लेवल और

इंसुलिन की मांग पर कई दिनों से आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच

आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे।

आम आदमी पार्टी ने एक्स हैंडल पर

लिखा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार जेल में इंसुलिन दे दी

गई। उसकी उन्हें बहुत जरूरत थी। जेल प्रशासन के अनुसार बीती शाम

मुख्यमंत्री ने बताया था कि उन्हें दिक्कत हो रही है। इसके बाद जेल

डॉक्टरों ने जांच की । उनका शुगर लेवल 217 मिला। इंसुलिन उन्हें भोजन करने

से ठीक पहले सात बजे दी गई।

पार्टी नेता साैरभ भरद्वाज ने कहा कि

हनुमान जन्मोत्सव पर खुशखुबरी। खबर आ रही है कि अंततः जेल प्रशासन ने

मुख्यमंत्री को बढ़ती हुई शुगर के लिये इंसुलिन दी। उन्होंने सवाल किया है

कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक इंसुलिन के लिए भी कोर्ट जाना पड़ रहा है।

भाजपा नेता और केंद्र सरकार के अधीन अफसर कहते हैं सभी कैदी एक समान हैं।

क्या इंसुलिन के लिए तिहाड़ के सभी कैदी कोर्ट जाते हैं ?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें