मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में नागरिक सुरक्षा के रिक्त पदों को भरने के निर्देश : धर्मवीर प्रजापति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री

(स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने गुरुवार को नवीन भवन स्थित अपने

कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की।

इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नागरिक सुरक्षा में 516 सरकारी

पद हैं, जिनमें से अभी 170 भरें हैं तथा 346 पद खाली हैं,जिनसे संबंधित

अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है। मंत्री ने इस पर शीघ्र

प्रभावी कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया।

बैठक

में मंत्री ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारियों के माध्यम से जनपदों में

नागरिक सुरक्षा के वालंटियर्स को जन कार्यों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित

करने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही समय-समय पर उनके कार्यों की समीक्षा

भी की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वालंटियर्स के जनहित के

कार्यों से आम जनता को अवगत कराने हेतु समुचित प्रयास किये जायें, जिससे

जनता में नागरिक सुरक्षा के कार्यों के प्रति सम्मान का भाव जागृत हो।

होमगार्ड

एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री ने धर्मवीर ने होमगार्ड सेवा को और अधिक

प्रभावशाली बनाये जाने के लिए सार्थक प्रयास किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि होमगार्ड्स को अधिकतम ड्यूटी आवंटित

करने के लिए नियमानुसार रोस्टर का निर्धारण कर उसका अनुपालन सुनिश्चित

कराएं।

मंत्री ने नागरिक सुरक्षा विभाग एवं होमगार्ड विभाग

को समृद्ध व सुदृढ़ बनाये जाने पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक 15 जनपदों

में नागरिक सुरक्षा की इकाई कार्य कर रही है तथा शेष 60 जनपदों में नागरिक

सुरक्षा के वालंटियर्स तैनात किये जाने का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है।

इस पर मंत्री ने कहा कि शासन भेजे गये प्रस्ताव को व्यक्तिगत सम्पर्क कर

शीघ्र अनुमोदित कराया जाए और साथ ही विभाग के कार्यों यथा प्राकृतिक आपदा,

आकस्मिक घटनायें, स्थानीय आयोजनों के साथ ही विभागों के जिला स्तरीय

कार्यों आदि में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु पर्याप्त धन की उपलब्धता की गणना

करते हुए बजट का पुनरीक्षण किया जाए।

उन्होंने कहा कि

बख्शी का तालाब स्थित विभागीय ट्रेनिंग सेंटर को और अधिक विकसित तथा

क्रियाशील किये जाने के लिए यथा आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराया जाय।

उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर का उनके द्वारा औचक निरीक्षण भी किया

जायेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव अनिल कुमार,डीजी नागरिक

सुरक्षा ए0के0 प्रसाद,डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्य एवं विशेष सचिव मनोज

राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें