मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश, जुलाई अंत तक 4,554 सोलर रूफटॉप का लक्ष्य पूरा करने पर जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश, जुलाई अंत तक 4,554 सोलर रूफटॉप का लक्ष्य पूरा करने पर जोर

औरैया,। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा जुलाई माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं द्वारा जनसमर्थ पोर्टल पर किए गए ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी अनावश्यक देरी के ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि सोलर रूफटॉप स्थापना की प्रक्रिया प्रभावित न हो। साथ ही लंबित ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों की बिजली संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। नए उपभोक्ताओं के यहां समयबद्ध ढंग से स्मार्ट मीटर लगाए जाएं तथा नेट-मीटरिंग और पोर्टल पर कॉन्फिगरेशन की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कराई जाए, जिससे लाभार्थियों को योजना का लाभ बिना किसी विलंब के मिल सके।

नेडा के परियोजना अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि जनपद में जुलाई माह के अंत तक 4,554 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 3,741 सोलर रूफटॉप स्थापित किए जा चुके हैं। शेष लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी अधिकृत सोलर वेंडरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने कहा कि स्वीकृत ऋण वाली सभी फाइलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए शेष इंस्टॉलेशन कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और बैंकों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक समय पर पहुंच सके।

बैठक में नेडा के परियोजना अधिकारी विमलेश कुमार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (मीटर) संतोष कुमार, एलडीएम राजीव सिंह, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं जनपद के सभी अधिकृत सोलर वेंडर उपस्थित रहे। बैठक में योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर सहमति बनी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें