मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

रिषड़ा में 15 एकड़ जमीन का निरीक्षण, जल्द सरकार लेगी कब्जे में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रिषड़ा में 15 एकड़ जमीन का निरीक्षण, जल्द सरकार लेगी कब्जे में

हुगली। रिषड़ा थाना संलग्न इलाके में लंबे समय से खाली पड़ी करीब 15 एकड़ सरकारी जमीन का सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार के राज्यमंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने निरीक्षण किया। सोमवार सुबह मंत्री रिषड़ा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने बीएलए सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने थाना भवन की छत से पूरे जमीन क्षेत्र का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जमीन की सीमा पर बांस लगाकर क्षेत्र को चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि करीब 15 एकड़ सरकारी जमीन लंबे समय से खाली पड़ी है। मंत्री ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर इस जमीन को सरकार अपने संरक्षण में ले लेगी।

मंत्री के मुताबिक, जमीन को सरकार के संरक्षण में लेने के बाद जनहित में इसके इस्तेमाल की योजना तैयार की जाएगी। यहां मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता इस जमीन को सुरक्षित कर इसका इस्तेमाल आम लोगों के कल्याण के लिए करना है। इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तेजी से काम शुरू किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें