मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

होटल-रेस्तरां की सुरक्षा को लेकर सिलीगुड़ी में जांच अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
होटल-रेस्तरां की सुरक्षा को लेकर सिलीगुड़ी में जांच अभियान

सिलीगुड़ी,। तारापीठ और न्यूटाउन में हुए होटल अग्निकांडों में 18 लोगों की मौत के बाद पश्चिम बंगाल में होटल और रेस्तरां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में सिलीगुड़ी में भी होटल, रेस्तरां, लॉज, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच शुरू की गई है।

गुरुवार को राज्य के पर्यटन मंत्री और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने दमकल अधिकारियों तथा सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर के साथ शहर के स्टेशन फीडर रोड (एसएफ) स्थित कई होटल और रेस्तरां का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, सुरक्षा उपकरण और अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन की जांच की गई।

निरीक्षण के बाद मंत्री शंकर घोष ने बताया कि अगले एक महीने तक शहर के विभिन्न होटल, रेस्तरां, लॉज, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में संयुक्त सुरक्षा जांच अभियान चलाया जाएगा। जिन संस्थानों के कागजात या लाइसेंस में खामियां पाई जाएंगी, उन्हें सुधार के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।

हालांकि, जिन प्रतिष्ठानों के पास फायर लाइसेंस नहीं है या जहां गंभीर सुरक्षा अनियमितताएं पाई जाती हैं, उन्हें लाइसेंस प्राप्त होने तक अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।मंत्री ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य व्यवसायियों को परेशान करना नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें