मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ डीआईजी ने भागलपुर स्टेशन का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आरपीएफ डीआईजी ने भागलपुर स्टेशन का किया निरीक्षण

भागलपुर। आरपीएफ के डीआईजी सह पूर्व रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी गुरुवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने आरपीएफ जवानों से उनकी समस्याएं सुनी।‌ जवानों ने काम के बोझ को खुलकर साझा भी किया।स्टेशन के पहली मंजिल पर बने सभागार में उन्होंने आरपीएफ जवानों के साथ बैठक की। बैठक में जवानों ने डीआईजी के सामने ड्यूटी के हिस्से आने वाली परेशानियों को रखा। इसी के साथ सालों से यूनिट नहीं बदले जाने की बात रखी। जिस पर डीआईजी ने जवानों से कहा कि आरपीएफ की चुनौतियां बहुत हैं।यात्रियों की अपेक्षा के अनुसार ही हमें काम करना चाहिए। आरपीएफ जवानों के लिए स्टेशन पर फेस रिकग्निशन युक्त कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे आसानी से अपराधी पहचान में आ सके। स्टेशन पर आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। कैमरे लगाए जा चुके हैं।इसका निरीक्षण अधिकारी बार-बार कर रहे हैं। कैमरों के लिए रेलटेल के साथ एक एमओयू किया गया था। रेलवे परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फीड की निगरानी 3 स्तरों पर की जा रही है। सुरक्षा कार्यशाला के माध्यम से जवानों से हो रही बात डीआईजी ने बताया कि चुनाव जैसे मौके पर जिम्मेदारियां बढ़ती हैं।हर साल जवान रिटायर हो रहे हैं। लेकिन नई भर्ती आने में चार से पांच साल लग जाते हैं। परेशानी होने पर जवानों पर काम का बोझ बढ़ता है। सभी जगह सुरक्षा कार्यशाला के माध्यम से जवानों से बात की जा रही है, जिसमें काउंसलिंग भी इसी का हिस्सा है।महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर डीआईजी ने कहा कि आरपीएफ इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बैरक, मेस और रिकॉर्ड रूम की साफ-सफाई व रखरखाव को भी बारीकी से देखा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें