मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने पर मायावती का वार—जनता पर महंगाई की मार तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने पर मायावती का वार—जनता पर महंगाई की मार तेज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए इसे आमजन के लिए बड़ी मार बताया है। उन्होंने कहा कि पहले से महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग पर इस तरह का बोझ डालना जनहित के खिलाफ है।

मायावती ने सरकार से मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित रखने की नीति जारी रखी जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाई जा सके। बसपा मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि देश में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच उसकी कीमत में एकमुश्त 993 रुपयों की फिर से की गई वृद्धि व उसका आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुडी ख़बरें इलेक्ट्रानिक सहित सभी मीडिया जगत की सुर्ख़ियों में हैं और इस आशंका से कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी जरूर बढ़ेंगी, लोगों में बेचैनी व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि इसका वास्तविक कारण चाहे अमेरिका-इजराइल का ईरान पर युद्ध हो या अन्य कुछ और, सरकार ने जिस प्रकार से राज्यों के विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर ख़ासकर पेट्रोलियम पदार्थों आदि की क़ीमत को काफी कुछ नियंत्रण में रखा, उस नीति को वर्तमान में भी व्यापक जनहित व जनकल्याण के तहत जारी रखना चाहिए, तो यह देशहित में उचित होगा।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दिल्ली में भी नई दर पर कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब लगभग तीन हजार से अधिक हो जाएगी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के इस प्रकार से बढ़ने से पहले से ही महंगाई से त्रस्त देश के अधिकतर गरीब व मध्यम वर्गों के लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका आकलन करके ही सरकार अपनी नीतियों का निर्धारण करे तो यह बेहतर।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें