मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

हाजत में बंद वारंटी ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाजत में बंद वारंटी ने की आत्महत्या

पूर्वी चंपारण।जिले के रघुनाथपुर थाना के हाजत में बंद एक कैदी ने रविवार की देर रात अपने मफलर के फंदे से लटक आत्महत्या कर लिया है।मृतक कैदी रघुनाथपुर मोहल्ला निवासी मुन्ना साह (30) बताया गया है। जिसके विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था। उसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हाजत में रखी थी।बताया गया कि मृतक के पत्नी से भी विवाद चल रहा था।जिस कारण वह कुछ दिनो से डिप्रेशन में चल रहा था। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि डिप्रेशन के कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार उसे शाम में गिरफ्तार कर थाना के हाजत में रखा गया। जहां उसने देर रात फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात, सदर डीएसपी जीतेश कुमार पांडेय, प्रशिक्षु डीएसपी शिप्रा राजपूत, मधु कुमारी, मुफ़सिल इंस्पेक्टर अरशद राजा, तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित नगर, बंजरिया, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।थाना में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को एसपी ने देखा। जिसमें वह अपने मफलर से फंदे से लटक रहा है वह दिख रहा है। जांच के लिए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। डीएसपी को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जांच रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एसपी ने हाजत ड्यूटी में तैनात चौकीदार आलोक कुमार को लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें