मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। रेलबाजार थाना क्षेत्र में स्थित लोको कॉलोनी के समीप

सोमवार की भोर में पुलिस की एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हो गई। अपराधी

पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे तत्काल उपचार के लिए

अस्पताल भेज दिया। गोली से घायल अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का

इनाम घोषित ​है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह

ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे

अभियान के तहत रविवार की रात सर्विलांस एवं रेल बाजार थाने की पुलिस टीम

संदिग्धों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान रेल बाजार थाना क्षेत्र में

स्थित लोको कॉलोनी के समीप पुलिस टीम को देखते ही एक शातिर अपराधी पुलिस पर

फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में फायरिंग की और अपराधी की

घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल होकर

गिर गया। उसे पुलिस टीम ने तत्काल उपचार के लिए हिरासत में लेकर अस्पताल

भेजा।

उन्होंने बताया कि गोली से घायल अपराधी उन्नाव जनपद के

माखी थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी शिवपूजन (27) पुत्र प्रकाशनाथ है।

उसके खिलाफ कानपुर एवं उन्नाव जनपद में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस

परपच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें