मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सुलतानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल स्थित पेट्रोल

पंप पर हुई लूट की घटना का आरोपित मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने

आरोपित को गिरफ्तार कर इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपी

20 हजार का इनामी है।

क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर ने

शुक्रवार को बताया कि भोर में पुलिस एवं बदमाश की मुठभेड़ हुई। आरोपित

द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग किया गया।

आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया, जिसमें अभियुक्त के पैर में

गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया।

आरोपित

की पहचान नौशाद पुत्र शोएब खान निवासी धौरहरा थाना जीएनपुर जनपद आजमगढ़ जो

जनपद आजमगढ़ का हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई। उस पर 20 हजार का इनाम

घोषित है। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस व 8500 रुपये बरामद किए गए

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें