मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

पानी की शुद्धता जांचने की पहल, पंचायत सहायकों को बांटी गई वाटर टेस्टिंग किट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानी की शुद्धता जांचने की पहल, पंचायत सहायकों को बांटी गई वाटर टेस्टिंग किट

मीरजापुर। गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जल जीवन मिशन ने कदम बढ़ाया है। गुरुवार को जमालपुर ब्लॉक सभागार में जल जीवन मिशन विभाग की ओर से पंचायत सहायकों को पानी की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 50 पंचायत सहायकों को वाटर टेस्टिंग किट वितरित की गई।

प्रशिक्षक विकास मौर्य ने पंचायत सहायकों को किट के माध्यम से पानी की जांच करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि समय-समय पर गांवों में पेयजल की जांच की जाएगी। वाटर टेस्टिंग किट की मदद से पानी में मौजूद विभिन्न रासायनिक पदार्थों और बैक्टीरिया का पता लगाया जा सकेगा। पानी की जांच के लिए आवश्यक टैबलेट भी उपलब्ध कराई गई।

प्रशिक्षक ने कहा कि दूषित पानी के सेवन से ग्रामीणों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नियमित जांच से पानी की गुणवत्ता का पता समय रहते लगाया जा सकेगा और लोगों को पीने योग्य शुद्ध पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण के बाद पंचायत सहायकों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने-अपने गांवों में समय-समय पर पानी के स्रोतों की जांच करें और पानी की गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाएं।

इस दौरान शैलेंद्र सिंह, सुजीत विश्वकर्मा, भानू यादव, पूजा कुमारी, रवि दुबे, सभ्या कुमारी, राजेश कुमार, सिमोन, आर्यन यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें