मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

उद्योग मंत्री ने परवाहा जाते अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित माही बेकरी का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उद्योग मंत्री ने परवाहा जाते अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित माही बेकरी का किया निरीक्षण

अररिया ।बिहार सरकार के उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को जिले के परवाहा हाट स्थित माही बेकरी का निरीक्षण किया।ग्रामीण इलाके में अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित एवं बड़े ही हाइजिन तरीके से तैयार हो रहे बेकरी के उत्पादों का जायजा लिया।उन्होंने बेकरी संचालक आशीष कश्यप से बातचीत की और उत्पादन,वितरण,बैंकिंग सहायता,सुरक्षा और विपणन के साथ मजदूरों की संख्या और संचालन में होने वाली परेशानियों को जानकर समझने की कोशिश की।उन्होंने जिला उद्योग विभाग से मिली सहायता को लेकर भी कई जानकारियां प्राप्त की और बेकरी संचालक को साफ सफाई और गुणवत्ता को सदा बरकरार रखने की सलाह दी।मौके पर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार न केवल बड़े बड़े उद्योग लगाने की दिशा में ही काम करती है।बल्कि लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करती है।उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग विभाग अपनी माटी अपना रोजगार के सिद्धांत काम करते हुए छोटे से छोटे और बड़े से बड़े उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का काम करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें