मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में फिल्मी अंदाज में युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, मौके पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
इंदौर में फिल्मी अंदाज में युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, मौके पर मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सनसनीखेज हत्याकांड से दहशत फैल गई। रिंग रोड स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने भिंड के युवक अभितेंद्र सिंह तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में कार का पीछा किया और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।जानकारी अनुसार घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी और टीआई राजकुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, भिंड के गोविंद नगर निवासी अभितेंद्र सिंह फिलहाल इंदौर के महालक्ष्मी नगर में रहकर ठेकेदारी का काम कर रहा था। गुरुवार रात वह अपने भाई अमन सिंह के साथ कार से कहीं जा रहा था। जैसे ही उनकी कार गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर रुकी, दो बाइक पर सवार बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने अभितेंद्र पर लगातार गोलियां चलाईं। गोली लगते ही वह कार में ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार अभितेंद्र को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गए।पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजहप्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना को हत्या की मुख्य वजह मान रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में भिंड में हुए चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड में अभितेंद्र सिंह आरोपी था। करीब चार महीने पहले ही वह जेल से छूटकर इंदौर आकर रहने लगा था। अधिकारिक जानकारी में सामने आया है कि विष्‍णु यादव हत्याकांड के बाद से मृतक के परिजन बदला लेने की फिराक में थे। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते अभितेंद्र की हत्या की साजिश रची गई। जानकारी के अनुसार आरोपी गुलशन यादव और उसके साथियों ने पहले अभितेंद्र की रेकी की और फिर गुरुवार रात सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने शुरू की कार्रवाईघटना के बाद इंदौर पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी। कई संदिग्धों की पहचान कर पुलिस टीमों ने दबिश देना शुरू कर दिया है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की गतिविधियों और भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके।भिंड से इंदौर तक फैली थी दुश्मनीपुलिस जांच में सामने आया है कि अभितेंद्र भिंड में रेत कारोबार से जुड़ा हुआ था और इंदौर में भी ठेकेदारी का काम कर रहा था। हत्या के बाद यह मामला अब भिंड और इंदौर की आपराधिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें