मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर: अतिक्रमण हटाने के विरोध में सामूहिक आत्महत्या की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर: अतिक्रमण हटाने के विरोध में सामूहिक आत्महत्या की कोशिश

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर वर्षों से हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे नगर निगम के रिमूवल दस्ते को शुक्रवार को विरोध का सामना करना पड़ा। कब्जा करने वाले परिवारों के सदस्य आक्रोशित हो गए और अफसरों से हुज्जत करने लगे। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को देखकर परिवार के कुछ लोगों ने खुद पर केरोसिन डाल लिया। एक शख्स पोल पर चढ़ गया, वहीं एक युवती घर की चद्दर पर चढ़ गई। सभी आत्मदाह और सुसाइड करने की धमकी देने लगे। अफसर और पुलिसकर्मियों ने तुरंत केरोसिन छुड़ाकर परिवार को आत्मदाह करने से रोका।बताया गया कि शहर के अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर चार परिवारों ने कब्जा कर रखा था। कई बार उन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन वे हटने के लिए राजी नहीं थे। सुबह जैसे ही अमला पहुंचा। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की धमकी दी। निगम कर्मचारियों ने उनके शरीर पर पानी डाला। इसके अलावा एक युवती टीन शेड पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। रिमूवल दस्ते के साथ पुलिसकर्मी भी थे। उन्होंने विरोध कर रहे युवकों को हिरासत में लिया। टांगा टोली कर उन्हें पुलिस वाहन तक लाया गया। इसके बाद मकान तोड़े गए।बताया गया है कि अन्नपूर्णा ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन को शिकायत की गई थी। प्रशासन ने जांच के बाद पाया था कि जमीन पर कब्जा है। मकान बनाकर रह रहे लोगों का कहना था कि वे कई वर्षों से उस जमीन पर है। ट्रस्ट को जमीन आवंटित की गई थी। तब उन्हें भी दूसरी जगह बसाया जाना चाहिए था। यहां से हटाया तो हम बेघर हो जाएंगे।एक युवक मकान तोड़े जाने का विरोध करते हुए बिजली के पोल पर चढ़ गया और कहने लगा कि यदि मकान तोड़े तो वह बिजली के तारों को छूकर जान दे देगा। पुलिसकर्मी उसे समझाते रहे। मकान तोड़े जाने के पहले ही नगर निगम ने इलाके की बिजली सप्लाई बंद करा दी थी। समझाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को नीचे उतारा। इसके बाद मकान तोड़ने का काम शुरू किया। अफसरों ने ट्रस्ट के लोगों से कहा कि वे तत्काल मुक्त जमीन का कब्जा ले और उसे सुरक्षित रखे, ताकि भविष्य में फिर कब्जा न हो पाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें