मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में केले से भरी आयशर ट्रक से टकराई, ड्राइवर और क्लीनर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंदौर में केले से भरी आयशर ट्रक से टकराई, ड्राइवर और क्लीनर की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में बिचोली हाप्सी ब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। केले से भरा आयशर वाहन हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार आयशर वाहन राऊ से देवास की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिचोली हाप्सी ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे के समय ट्रक पर एक जेसीबी मशीन भी खड़ी थी। तेज टक्कर के कारण आयशर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और केबिन में सवार दोनों लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे में आयशर चालक रमेश उर्फ राजेश पुत्र फूलचंद गोयल निवासी बड़वानी और क्लीनर राजू उर्फ राजेश निवासी बोधवाड़ा, धार की मौके पर ही मौत हो गई।तीन जेसीबी और क्रेन की मदद से निकाले गए शवसूचना मिलते ही कनाडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन केबिन पूरी तरह दब जाने के कारण शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन जेसीबी और एक क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।गलत तरीके से खड़े थे ट्रक और जेसीबीप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात अंधेरा होने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक और जेसीबी दिखाई नहीं दी। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहन बायपास पर गलत तरीके से खड़े थे। फिलहाल पुलिस ने ट्रक और जेसीबी को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें