मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः केमिस्ट्री लैब में हुई घटना पर प्रशासनिक दल ने लिया स्थिति का जायजा, सभी विद्यार्थी सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंदौरः केमिस्ट्री लैब में हुई घटना पर प्रशासनिक दल ने लिया स्थिति का जायजा, सभी विद्यार्थी सुरक्षित

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में झलारिया स्थित शिशु कुंज इन्टरनेशनल स्कूल की केमिस्ट्री लैब में शुक्रवार को हुई एक घटना में सभी बच्चे और शिक्षक सुरक्षित हैं तथा किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक दल ने स्थिति का जायजा लिया।एसडीएम ओम नारायण बड़कुल ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है। सभी बच्चे और शिक्षक सुरक्षित हैं तथा किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बताया गया कि लैब में शिक्षक और कक्षा 7 के विद्यार्थी प्रेक्टिकल कर रहे थे, शिक्षकों एवं बच्चों पर प्रयोग सामग्री के छिंटे आने से जलन सी महसूस हुई। जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जिसमें एसडीएम ओमनारायण बड़कुल, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संगीता गोलिया, फायर सेफ्टी आफिसर विनोद मिश्रा, राजस्व निरीक्षक श्रीराम राठौड़, पटवारी मनोज पटेल आदि द्वारा मौका जाँच कर निरीक्षण किया गया। शिशुकुंज स्कूल के प्रबंधन की ओर से महेन्द्र ठाकुर द्वारा घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि विद्यार्थी व शिक्षक सुरक्षित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें