मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

-कई महिलाएं की गई सम्मानितपूर्वी चंपारण। जिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की ओर से देश की पहली महिला प्रधानमंत्री व आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती पार्टी कार्यालय बंजरिया पंडाल में मनाई गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह को महिला सशक्तिकरण के रुप में मनाया। लिहाजा, युवा कांग्रेस ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षममता राय, उपाध्यक्ष गीता देवी, जिला परिषद सदस्य किरण कुशवाहा, महिला नेत्री डॉ. कुमकुम सिन्हा, सीता पासवान और अर्चना देवी समेत कई ग्रामीण महिलाओं को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव ने बताया कि इंदिरा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।शहर के विभिन्न चौक-चैराहों पर महिला सशक्तिकरण की मिशाल बनी महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रीतम अग्रवाल, आमीर जावेद, आशीष कुमार, राहुल शर्मा, अनवर आलम, अखिलेश्वर यादव उर्फ भाईजी, विजय शंकर पांडेय, मुनमुन जायसवाल, मो. इकराम, चंदन यादव समेत कई पार्टी नेता उपस्थित थे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें