मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

स्पाइसजेट से भी सस्ता इंडिगो एयरलाइंस लेकर आई टिकट, 12 फीसदी का कैशबैक मिलेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

* टिकटों की कीमत मात्र 877 रुपए रखी

* सेल में खरीदी गई टिकटों से 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच की जा सकती है यात्रा

नई दल्लिी। स्पाइसजेट के बाद अब इंडिगो की ओर से अपनी सेल शुरू कर दी है। खास बात तो ये है कि इस सेल के तहत इंडिगो ने स्पाइसजेट से भी सस्ता टिकट ऑफिर दिया है। वहीं 12 फीसदी तक का कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। इंडिगो ने इस सेल का नाम बिग फैट इंडिगो सेल रखा है। इस सेल के तहत एयरलाइन ने घरेलू यात्रा के लिए टिकटों की कीमत मात्र 877 रुपए रखी है। जबकि स्पाइस जेट ने 899 रुपए रखी थी।

इंडिगो का ऑफर

- इंडिगो की लेटेस्ट सेल ऑफर में खरीदे गए टिकटों से 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकती है।

- यह ऑफर कुछ चुनिंदा सेक्टर्स में नॉन स्टॉप घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है।

- एयरलाइन की ओर से यह जानकारी नहीं दी है कि बिग फैट सेल ऑफर के तहत सीटों की संख्या कितनी होगी।

- ऑफर लिमिटेड इन्वेंट्री के तहत उपलब्ध है, इसलिए छूट इन्वेंट्री की उपलब्धता और इंडिगो के विवेक के अधीन है।

- यह ऑफर कुछ चुनिंदा सेक्टर्स में घरेलू यात्रा के लिए वन-वे और राउंड-ट्रिप नॉन-स्टॉप उड़ानों पर लागू है।

- यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग के लिए लागू नहीं है।

किस रूट पर कितने का टिकट

- दल्लिी-पटना के बीच का टिकट 2,200 रुपए से शुरू होता है।

- दल्लिी-कोलकाता रूट के टिकट 1 अप्रैल की यात्रा के लिए 2,480 रुपए में बिक रहे हैं।

- 877 रुपए वाली प्रचार योजना के तहत, एयरलाइन दल्लिी-बेंगलुरु फ्लाइट टिकट 3,030 रुपए में दे रही है।

- दल्लिी-भुवनेश्वर के लिए टिकट 2,696 रुपए में मिल रहा है।

यहां मिल रहा कैशबैक

- इंडसइंड बैंक कार्ड का उपयोग पर ग्राहकों को 12 फीसदी कैशबैक अधिकतम 5,000 रुपए का ऑफर देता है।

- सेल ऑफर के दौरान इंडिगो उड़ानों की बुकिंग पर 3,000 रुपये की न्यूनतम बुकिंग राशि के लिए यह ऑफर है।

- एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके सभी किराए पर 5 फीसदी या अधिकतम 750 रुपए तक का लाभ उठा सकते हैं।

- यह ऑफर 3,000 रुपए की न्यूनतम बुकिंग राशि पर लागू होता है और यह प्रमोशन अवधि के दौरान प्रति कार्ड प्रति माह पहले वैलिड लेनदेन पर लागू होगा।

- कैशबैक गैर-हस्तांतरणीय, गैर-विनिमेय और गैर-नकदी योग्य है, और यह ऑफर ईएमआई और नन-ईएमआई लेनदेन दोनों के लिए पात्र है।

- एयरलाइन ने कहा कि इस ऑफर को ट्रांसफर नहीं कर सकते, दूसरे से बदल नहीं सकते और यह इनकैशेबल भी नहीं है।

- टिकट कैंसिल करने पर 500 रुपए प्रति यात्री प्रति चार्ज लगेगा।

- ऑफर अवधि में यात्रा की तारीख में बदलाव करने पर 500 रुपए प्रति यात्री प्रति चार्ज लगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें