मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की वजह से बज रहा दुनिया में भारत का डंका: विष्णुदत्त शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

भोपाल,

8 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और जनकल्याण की योजनाएं

जमीन पर आम आदमी तक पहुंचती हैं। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से आज दुनिया

में भारत का डंका बज रहा है और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक

महाशक्ति बनने की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा गुरुवार देर शाम गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा

क्षेत्र के ग्राम आवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस

अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर बूथ मोदी बूथ बनाने के साथ हर

बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाना है।

दरअसल,

भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत विष्णुदत्त

शर्मा गुरुवार शाम को ग्राम आवन पहुंचे थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने

भव्य स्वागत किया। शर्मा ने श्री संकट मोचक हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन

किया, इसके पश्चात श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन कर गांव चलो अभियान की

शुरूआत की।

उन्होंने बूथ क्रमांक

94,95,96,97 की बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आवन गांव की

जनता कांग्रेस और दिग्विजय सिंह से पूछ रही है कि अयोध्या में भगवान श्री

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण क्यों ठुकराया? आवन गांव के 331

परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिले हैं यह बहुत

बड़ी बात है।

केंद्र और राज्य सरकार विकास कर राज्य और देश को आगे बढ़ा रहे

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29

लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतकर हर बूथ को मोदी बूथ बनाने के साथ हर बूथ को

कांग्रेस मुक्त बूथ बनाना है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी बूथों पर 58

प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में

केंद्र और मध्यप्रदेश की राज्य सरकार गरीब कल्याण के कार्यां के साथ विकास

करते हुए प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। हमें लोगों से

संवाद कर इस बात को सत्यापित कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और

जनकल्याण की योजनाएं जमीन पर पहुंच रही हैं।

इस

दौरान विष्णुदत्त शर्मा ने गांव में संपर्क कर केन्द्र और राज्य सरकार की

कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने शर्मा को

विश्वास दिलाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में 4200 मतदाताओं वाले आवन गांव

में पार्टी को 3000 से अधिक मिलेंगे। पूरा गांव भाजपा मय और मोदी-मोदी के

नारों से गूंजता रहा।

लाभार्थी महिलाओं एवं युवाओं से किया संवाद

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष ने उज्जवला योजना और स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद

करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन

सरकार द्वारा किए जा रहे करीब कल्याण और जनहितैषी कार्यों की जानकारी भी

दी। शर्मा ने कहा कि इस गांव के लोगों को मुफ्त पोषण आहार, उज्जवला योजना,

आयुष्मान योजना और पीएम आवास योजना सहित लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना सहित

अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। इससे पहले श्री शर्मा ने

पन्ना समिति की बैठक लेकर गांव चलो अभियान को सार्थक बनाने के संबंध में

बताया। पन्ना समिति की बैठक करने के साथ बूथ क्रमांक 94,95,96,97 की मतदाता

सूची के पुरनीक्षण कार्य को देखा।

बाइक रैली में शामिल होकर युवाओं से चाय पर की चर्चा

शर्मा

आवन गांव में बाइक रैली में शामिल हुए। बाइक रैली के बाद उन्होंने युवाओं

के साथ चाय पर चर्चा की और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा

रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने की वोटर्स के घर पहुंचकर

संपर्क किया।

सुंदरकांड में हुए शामिल, दिलाई सदस्यत

शर्मा

ने गांव चलो अभियान के तहत ग्राम आवन में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों,

कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही गांव के

मंदिर में चल रहे सुंदरकांड में शामिल होकर पाठ किया। उन्होंने रात्रि

विश्राम ग्राम आवन ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें