मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

भारत की यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत एडवांस स्टेज में पहुंची : पीयूष गोयल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत की यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत एडवांस स्टेज में है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा, "हम यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर एडवांस स्टेज में पहुंच गए हैं। हाल ही में इसे लेकर ब्रसेल्स में शीर्ष अधिकारियों द्वारा बैठक की गई है। अगले राउंड की बातचीत के लिए ईयू के ट्रेड कमिश्नर वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की 12 सितंबर को आ रहे हैं।"

एक अन्य सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि भारत-चीन संबंध धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं और जैसे-जैसे सीमा संबंधी मुद्दे सुलझ रहे हैं, तनाव कम होना स्वाभाविक है।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बोलते हुए गोयल ने कहा, "हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं।"

भारत को प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू होने और अटके हुए सभी मुद्दों के सुलझाने की उम्मीद है। बीटीए के लिए छठे दौर की बातचीत 25 अगस्त को नई दिल्ली में होनी थी, लेकिन अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने यह दौरा रद्द कर दिया।

पिछले महीने, गोयल ने कहा था कि अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के लिए व्यापार वार्ता में सरकार का दृष्टिकोण राष्ट्रीय हित और भारतीय उद्योगों को प्राथमिकता देना है।

वाणिज्य मंत्री ने कहा, "मेरा हमेशा से एक स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है। जब हम व्यापार समझौते करते हैं, तो मुझे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करनी होती है। अब हम आमतौर पर विभिन्न देशों के साथ बातचीत प्री-अंडरस्टैंडिंग के साथ शुरू करते हैं कि आप मेरी संवेदनशीलता का सम्मान करते हैं, मैं आपकी संवेदनशीलता का सम्मान करता हूं। दुनिया के हर देश में चिंता के क्षेत्र हैं।"

इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि "दो महान देश इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे", क्योंकि ट्रंप प्रशासन को भारत के साथ व्यापार विवाद जल्द ही सुलझने की उम्मीद है।

फॉक्स बिजनेस से बात करते हुए, बेसेंट ने कहा: "मुझे लगता है कि अंततः भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। उनके मूल्य रूस की तुलना में हमारे और चीन के ज्यादा करीब हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें