मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

देश का औद्योगिक उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 में 5.8 फीसदी बढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, ।देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) मार्च

महीने में सालाना आधार पर 4.9 फीसदी बढ़ा है। इससे पिछले साल मार्च, 2023

में औद्योगिक उत्पादन में 1.9 फीसदी की वृद्धि देखी गई थी।

सांख्यिकी

एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में

बताया मार्च में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक

उत्पादन की वृद्धि दर 4.9 रही है। इससे पिछले महीने फरवरी में यह 5.7 फीसदी

था, जबकि एक साल पहले मार्च, 2023 में यह 1.9 फीसदी की दर से बढ़ी थी।

राष्ट्रीय

सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मुताबिक देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च में

विनिर्माण और बिजली क्षेत्र के बढ़िया प्रदर्शन की मदद से बेहतर रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2024 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन

5.2 फीसदी बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1.5 फीसदी रहा था। इसी

तहर मार्च में खनन उत्पादन 1.2 फीसदी बढ़ा, जबकि बिजली उत्पादन में 8.6

फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

एनएसओ की ओर से जारी

आंकड़ों के मुताबिक समूचे वित वर्ष 2023-24 के दौरान देश का औद्योगिक

उत्पादन 5.8 फीसदी की र से बढ़ा है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में इसकी

वृद्धि दर 5.2 फीसदी रही थी। गौरतलब है कि देश में औद्योगिक उत्पादन की

गतिविधियों को आईआईपी के जरिए आंका जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें