मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में भारतीय महिला का शव सूटकेस में मिला, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू। नेपाल के रौतहट जिले में एक लावारिस सूटकेस में महिला का शव बरामद किया गया है। इस मृतक महिला का संबंध बिहार के मुजफ्फरपुर से होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रौतहट में भेजा है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।रौतहट जिले के डीएसपी कार्की ने बताया कि रविवार की सुबह भारतीय सीमावर्ती जिला रौतहट के गौर में भारतीय सीमा से महज दो किमी भीतर शनिवार की रात करीब 8 बजे सड़क पर एक लावारिस सूटकेस पाया गया। पहले तो पुलिस को उसमें विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका हुई, लेकिन फॉरेंसिक टीम के आने बाद सूटकेस खोलने पर उसमें एक महिला शव मिला। उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान 26 वर्षीया रूबी साह के रूप में हुई है।डीएसपी राजू कार्की ने बताया कि मृत महिला रौतहट जिले के माधवनारायण में मायके में दो महीने पहले ही अपने चार वर्षीय बेटे के साथ रहने आई थी और वह दो दिनों से लापता थी। उसका घर बिहार के मुजफ्फरपुर बताया गया है। उसका पति अभी भी बिहार के मुजफ्फरपुर में ही रहता है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रौतहट में भेजा है। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।स्थानीय पत्रकार प्रेमचंद झा ने बताया कि मृत महिला की मां ने शनिवार को ही पुलिस में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वह घर से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें