मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

मुंबई । आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले भारतीय बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा, एफएमसीजी और मेटल में बिकवाली देखी जा रही थी। वहीं, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी।

सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 17.32 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 85,248 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 2.10 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 26,035.85 स्तर पर बना हुआ था।

निफ्टी बैंक 16.05 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 59,304.75 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 16.05 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 60,283.75 स्तर पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 72.25 अंक या 0.41 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,535.60 स्तर पर था।

बाजार के जानकारों ने कहा, "आज बाजार का ध्यान आरबीआई की मौद्रिक नीति पर रहेगा। कम मुद्रास्फीति, हाई ग्रोथ और गिरते रुपए के माहौल में रेट एक्शन से ज्यादा मार्केट यह जानने के लिए उत्सुक रहेगा कि गवर्नर उभरते मैक्रो ट्रेंड्स के बारे में क्या कहते हैं। लिक्विडिटी फ्रंट पर आरबीआई के एक्शन पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।"

इस बीच सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस टॉप गेनर्स थे।

वहीं, ट्रेंट, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टीएमपीवी और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में जकार्ता, चीन और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, जापान और हांग कांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी सत्र में मिलेजुले रहे। डाउ जोंस 0.07 प्रतिशत या 31.96 अंक की गिरावट के बाद 47,850.94 पर बंद हुआ।

वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.11 प्रतिशत या 7.40 अंक की बढ़त के बाद 6,857.12 स्तर और नैस्डेक 0.22 प्रतिशत या 51.04 अंक की तेजी के बाद 23,505.14 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 4 दिसंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,944.19 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 3,661.05 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें