मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 353.78 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,424.62 और निफ्टी 112.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,698 पर था।

शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी बनी हुई है। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके अलावा ऑटो, मीडिया, इन्फ्रा, कंजप्शन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक, डिफेंस, सर्विसेज, हेल्थकेयर, पीएसई, रियल्टी और फार्मा भी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ मेटल और कमोडिटी सूचकांक लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई है।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 544 अंक या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,718 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 555 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,729 पर था।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इंडिगो, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटरनल, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, मारुति सुजुकी और एबीआई गेनर्स थे।

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

बाजार में तेजी अमेरिकी फेड के फैसले से पहले देखी जा रही है। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेड बुधवार को फैसला सुनाएगी। यह दो-दिवसीय 17 मार्च को शुरू हुई थी। ईरान युद्ध के कारण इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है और इससे बाजार की आगे की चाल तय होगी।

ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी देखी जा रही है।

टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें