मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स में खरीदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला,  मेटल स्टॉक्स में खरीदारी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को सपाट हुई। सेंसेक्स 28 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,335 और निफ्टी 55 अंक की बढ़त के साथ 25,344 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में मेटल और आईटी जैसे सूचकांक बाजार में तेजी का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके अलावा हेल्थकेयर, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कमोडिटीज, प्राइवेट बैंक और ऑटो हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ, रियल्टी, एनर्जी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, इंडिया डिफेंस, ऑयल एंड गैस और इन्फ्रा शेयरों के सूचकांक लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 131 अंक या 0.25 अंक की तेजी के साथ 58,322 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 34 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,711 पर था।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एमएंडएम, ट्रेंट, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। इंडिगो, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एसबीआई लूजर्स थे।

ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई, टोक्यो, हांगकांग और सोल हरे निशान में थे। हालांकि, जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

एफआईआई की बिकवाली और डीआईआई की खरीदारी का ट्रेंड गुरुवार को भी जारी रहा। एफआईआई ने 2,549.80 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जबकि डीआईआई ने 4,222.98 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की।

जानकारों का कहना है कि एफआईआई की बिकवाली और डीआईआई की खरीदारी का ट्रेंड 2026 में भी जारी रहने की उम्मीद है, जब तक कंपनियों के नतीजे उम्मीद से अच्छे नहीं आते या फिर सरकार की ओर से बाजार में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए कोई नई छूट नहीं दी जाती।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें