मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसई स्टॉक्स में खरीदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, पीएसई स्टॉक्स में खरीदारी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। शुरुआती सत्र में पीएसई, मेटल, एनर्जी और मीडिया शेयरों में खरीदारी देखी गई।

सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 57 अंक की मजबूती के साथ 85,582 और निफ्टी 30 अंक की मजबूती के साथ 26,205 पर था।

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, टाटा स्टील, इटरनल (जोमैटो),पावर ग्रिड और टाटा स्टील गेनर्स थे।

इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक,टीसीएस, एचयूएल, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम लूजर्स थे।

सेक्टोरल आधार पर पीएसयू बैंक, पीएसई, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, मीडिया, रियल्टी और इन्फ्रा हरे निशान में थे। वहीं, एफएमसीजी और आईटी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 187 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,003 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 89 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,752 पर था।

वैश्विक बाजार में तेजी बनी हुई है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि 2025 का अंत बाजार में कंसोलिडेशन फेस के ऊपर की तरफ हो रहा है। आने वाली तिमाहियों में वृद्धि दर मजबूत रहने की उम्मीद है, जिससे अर्थव्यवस्था की वृद्धि को रफ्तार मिलेगी। हालांकि, एफआईआई की बिकवाली जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन डीआईआई की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कमोडिटी मार्केट में तेजी जारी है। सोना 0.35 प्रतिशत बढ़कर 4,521 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 1.72 प्रतिशत बढ़कर 72.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ कच्चे तेल में भी तेजी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 58.50 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत बढ़कर 64.48 डॉलर प्रति बैरल पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें