मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

आरबीआई एमपीसी के फैसलों के बाद भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बुधवार को रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत पर बनाए रखने के फैसले के बाद, बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 में मामूली गिरावट देखी गई और यह 24,600 के प्रतिरोध स्तर से नीचे आ गया।

निफ्टी 50 सुबह 11:34 बजे 0.38 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,556.20पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,492.96 पर था।

मौद्रिक नीति समिति के फैसले से पहले, निफ्टी और सेंसेक्स क्रमशः 0.08 प्रतिशत और 0.07 प्रतिशत नीचे थे।

विशेषज्ञों के अनुसार, मौद्रिक नीति समिति के फैसले के अलावा, बाजार पर सबसे बड़ा प्रभाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं का होगा।

निफ्टी आईटी सूचकांक में सुबह के कारोबार के दौरान 1.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी फार्मा में 1.26 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी में 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई।

आईटी शेयरों में, कोफोर्ज सबसे ज्यादा 3.49 प्रतिशत गिरावट में रहा। अन्य सभी प्रमुख आईटी शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने 6 अगस्त को सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया, जबकि मौद्रिक नीति का रुख 'तटस्थ' बना रहा।

तटस्थ रुख के लिए न तो प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है और न ही लिक्विडिटी पर अंकुश लगाने की, क्योंकि यह विकास को नुकसान पहुंचाए बिना मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के बीच एक अच्छा संतुलन बनाता है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मुद्रास्फीति काफी निचले स्तर पर आ गई है, लेकिन खाद्य पदार्थों, खासकर सब्जियों की कीमतों में अभी भी कुछ उतार-चढ़ाव है। हालांकि, कोर मुद्रास्फीति लगभग 4 प्रतिशत पर स्थिर रही।

केंद्रीय बैंक ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा है।

बैंक को अच्छे मानसून और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर सरकारी खर्च में बढ़ोतरी के चलते ग्रामीण मांग में मजबूती की उम्मीद है।

बैंक ने 2025-26 के लिए भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दर 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, क्योंकि मानसून की स्थिर प्रगति और खरीफ की अच्छी बुवाई से खाद्य कीमतों पर नियंत्रण रहने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें