मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी हुई

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 54.30 अंक या 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 85,213.36 पर और सेंसेक्स 19.65 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,027.30 पर था।

सत्र के दौरान बाजार को ऊपर खींचने का काम एफएमसीजी और सरकारी बैंकिंग शेयरों ने किया।

निफ्टी एफएमसीजी 0.69 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.46 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.16 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो 0.91 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.25 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.39 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 70.50 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,212.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35.90 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,425.85 पर था।

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाटा स्टील, आईटीसी, एसबीआई, एलएंडटी, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल और इटरनल (जोमैटो) गेनर्स थे।

एमएंडएम, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि लगातार बिकवाली और कमजोर भारतीय रुपए के कारण बाजार लगातार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अमेरिका-भारत ट्रेड डील की अनिश्चितता के कारण डॉलर के मुकाबले रुपए में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में आय में रिकवरी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह अर्थव्यवस्था में रिकवरी होना है, जिससे सेंटीमेंट स्थिर हो सकता है।

आने वाले समय में बाजार की दिशा अमेरिका के महंगाई के आंकड़े और अन्य वैश्विक डेटा तय करेंगे।

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 233 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,034 और निफ्टी 84 अंक या 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 29,960 पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें