मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

अबू धाबी में भव्य हिंदू मंदिर से भारतीय कूटनीति नए शिखर पर: सुशील मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के मात्र तीन सप्ताह बाद 14 फरवरी को मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में 700 करोड़ रुपये से बने हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय कूटनीति को नए शिखर पर पहुंचा दिया।

उन्होंने गुरुवार को यहां कहा कि अबू धाबी में मंदिर बनने से मुस्लिम देशों में बसे करोंड़ों भारतीयों का आत्मसम्मान बढे़गा और भारत-यूएई के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। दो दिन पहले मुस्लिम देश कतर से 11 पूर्व भारतीय सैनिकों को मृत्युदंड से बरी कराकर सुरक्षित स्वदेश लाने में विदेश मंत्रालय को बड़ी सफलता मिली।

उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से 22 हजार भारतीय छात्रों की वापसी और आंतरिक संकट से जूझते सूडान से 25 हजार लोगों को भारत लौटाकर एनडीए सरकार ने विदेश नीति में भी "मोदी की गारंटी" का सिक्का जमाया। कोरोना काल में जब अधिकतर देशों ने अपने नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया था तब भारत दुनिया के हर देश से अपने नागरिकों-प्रवासियों को वापस लाने में सफल रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें