मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

एक बांग्लादेशी सहित भारतीय दंपति को बीएसएफ ने पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एक बांग्लादेशी सहित भारतीय दंपति को बीएसएफ ने पकड़ा

एक बांग्लादेशी सहित भारतीय दंपति को बीएसएफ ने पकड़ादक्षिण दिनाजपुर, 05 मार्च । जिले में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने एक बांग्लादेशी सहित एक दंपति को सीमांत इलाके से पकड़ा है। बीएसएफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।मिली जानकारी के अनुसार, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात रायगंज सेक्टर के तहत बीएसएफ की 61वीं बटालियन की बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) उत्तर आगरा के सीमा जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम हृदय दास (19) है। बीएसएफ ने हृदय दास को उस समय पकड़ा जब वह अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को हिली थाने को सौंप दिया गया है।वहीं, रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 61वीं बटालियन बीएसएफ के जवानों ने एक भारतीय दंपति को भी पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय का नाम अनाकुल सरकार (40) है। उसे उसकी पत्नी के साथ पतिराम बस स्टैंड के पास से भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के पकड़ा गया है। दंपति भारत से बांग्लादेश तस्करी के लिए इन इंजेक्शनों को अपने बैग में गुप्त रूप से रखकर ले जा रहे थे। जब्त सामानों के साथ पकड़े गए दंपति को पतिराम थाने को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें