भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से भारतीय दलाल धराया
जलपाईगुड़ी,
21 फरवरी । जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल
फ्रंटियर के सिलीगुडी सेक्टर के अंतर्गत 93वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल
(बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट चाणक्य की विशेष ऑप्स टीम ने एक भारतीय
नागरिक को पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय नागरिक का नाम रमजान अली (32) है। वह
कोतवाली थाने के गोबीरबंदर का निवासी है। बीएसएफ ने बुधवार को प्रेस
विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।
बीएसएफ
सूत्रों के अनुसार, दरअसल, कुछ दिन पहले बीएसएफ ने जाकिर नामक एक दलाल को
पकड़ा था। जिससे पूछताछ में भारतीय दलाल रमजान अली का नाम सामने आया था जो
कि अवैध रूप से मानव तस्करी में शामिल है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से
भारतीय पांच हजार 135 रुपये, नेपाली 20 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पकड़े गए भारतीय दलाल को जब्त सामान के साथ कोतवाली थाने को सौंप दिया गया
है





