मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

'ऑपरेशन सर्प विनाश' के जांबाज ताहिर फजल को भारतीय सेना ने दी अंतिम विदाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'ऑपरेशन सर्प विनाश' के जांबाज ताहिर फजल को भारतीय सेना ने दी अंतिम विदाई

पुंछ। 2023 के 'ऑपरेशन सर्प विनाश' के जांबाज ताहिर फजल को भारतीय सेना ने अंतिम विदाई दी है। ताहिर फजल 2003 में चलाए गए 'ऑपरेशन सर्प विनाश' से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति थे। उन्होंने हिल काका और सुरनकोट इलाकों में आतंकवाद विरोधी प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शुक्रवार को सेना ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

भारतीय सेना की 'व्हाइट नाइट कोर' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एक बहादुर दिल को अंतिम विदाई। गहरे दुख और अपार कृतज्ञता के साथ भारतीय सेना ने ताहिर फजल को एक भावभीनी विदाई दी।"

पोस्ट में आगे लिखा है, "वह एक वीर सपूत थे, जो 2003 में 'ऑपरेशन सर्पविनाश' के दौरान हमारे सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

उन्होंने हिल काका और सुरनकोट इलाकों में आतंकवाद-विरोधी प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस क्षेत्र में पहली 'ग्राम रक्षा समिति' (वीडीसी) की स्थापना में भी उनकी अहम भूमिका रही थी।"

'व्हाइट नाइट कोर' ने लिखा, "उनकी साहसी भावना, अटल साहस और भारतीय सेना के साथ उनका गहरा जुड़ाव उनके उत्कृष्ट चरित्र का प्रमाण है।

उनकी अदम्य वीरता हमेशा हमारे दिलों में अंकित रहेगी। भारतीय सेना दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।"

अधिकारियों के अनुसार, पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके के मुर्राह गांव के निवासी ताहिर फजल का 22 अप्रैल को उत्तराखंड में 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए वहां जमा हुए।

सेना के जवानों ने सम्मान और गरिमा के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराने में सहयोग दिया। सैनिकों ने पूरे आदर के साथ पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जो राष्ट्रीय उद्देश्य का समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति एकजुटता और साझा मानवता का प्रतीक था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें